हेलीकॉप्टर से रिपोर्टिंग करने गई एंकर का उत्तराखंड में हुआ विरोध
Uttarakhand News
उत्तराखंड
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:21 AM
उत्तराखंड
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:21 AM
Uttarakhand News : टीवी न्यूज़ में TRP का खेल ऐसा है कि टीवी न्यूज़ चैनलॉ को टीआरपी की दौड़ में बने रहने के लिए नए-नए प्रयोग और टोटके करने पड़ते हैं । कुछ इसी कड़ी में देश के जाने-माने हिंदी न्यूज़ चैनल ने देश में पहली बार हेलीकॉप्टर के जरिए चुनाव में ग्राउंड रिपोर्टिंग करने का शिगूफा छोड़ा था। न्यूज़ चैनल ने अपना नया शो लॉन्च किया है जिसमें न्यूज़ चैनल की जानी-मानी एंकर टीवी न्यूज़ के इतिहास में पहली बार हेलीकॉप्टर से ग्राउंड रिपोर्टिंग करने उतरी थी . लेकिन पहली बार में ही हेलीकॉप्टर से चुनावी रिपोर्टिंग की हवा निकल गई ।
हेलीकॉप्टर से रिपोर्टिंग करने गई एंकर का उत्तराखंड में हुआ विरोध
न्यूज़ चैनल की जानी-मानी एंकर जब उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिपोर्टिंग करने के लिए उतरी तो इस कार्यक्रम में उनका भारी विरोध शुरू हो गया । कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों ने गोदी मीडिया वापस जाओ और मीडिया की दलाली बंद करो जैसे नारे लगाए और न्यूज़ चैनल की टीम का जमकर विरोध किया।
न्यूज़ चैनल ने चुनाव में ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए पहली बार हेलीकॉप्टर का किया इस्तेमाल
Uttarakhand News
न्यूज़ चैनल ने चुनाव में ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए अपना नया शो शुरू किया है जिसमें पहली बार हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में इसका पहला कार्यक्रम था। जहां देश के बड़े न्यूज़ चैनल का हेलीकॉप्टर ऋषिकेश में उतरता है और जाने माने गायक जुबिन नौटियाल का इंटरव्यू लिया जाता है। लेकिन वहां मौजूद जनता शोर मचा देती है और आरोप लगाती है कि जनता के मुद्दों को उठाने की बजाय यहां पर हवा हवाई कार्यक्रम किया जा रहा हैं और केवल टीआरपी बटोरने के लिए इस तरह का दिखावा किया जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इस न्यूज़ चैनल के एंकर लोगों के गुस्से का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी कई एंकर्स को कई जगहों पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है और उन पर एक तरफ रिपोर्टिंग का आरोप भी लगता रहा है। इस पूरे प्रकरण पर सोशल मीडिया पर आज तक में काम करने वाले पूर्व पत्रकार भी टिप्पणी भी लिख रहे हैं। क्या कह रहे हैं आज तक के पूर्व पत्रकार धनंजय सिंह आप भी पढ़ लीजिए :
"नामचीन न्यूज़ चैनलों का इतना पतन किसी ने भी नहीं सोचा होगा। हमारे समय में एक वक़्त था जब तक आज तक नहीं आ जाता था तो प्रेस कांफ्रेंस में लोग इंतज़ार करते थे और आजकल आये दिन इस चैनल के नामचीन एंकर का “ गो बैक “ का नारा लगता है।
हालाँकि मेरे वक्त में भी ये सभी एंकर हुआ करते थे और सभी बहुत ही अच्छे और सुलझे हुये पत्रकार हैं
लेकिन समय के साथ पता नहीं इस संस्था को क्या हो गया कि लगातार पहले तो TRP में गिरावट आयी और तीसरे / चौथे नंबर का चैनल बन गया और अब इस चैनल को लोग गंभीरता से नहीं लेते ..
मैं लम्बे समय तक आज तक में रहा और शायद इस वजह से इमोशनल हो जाता हूँ। लेकिन संस्था को अपने एडिटोरियल और तौर तरीक़े पर अब गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि एक वक़्त था जब “ खबर का मतलब आज तक “ ही होता था..
सोचनीय है।"
Uttarakhand News