विज्ञापन
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के साथ ही 7 आरोपियों से हुई बरामदगी का पूरा ब्योरा सामने आया है।

UP News : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के साथ ही 7 आरोपियों से हुई बरामदगी का पूरा ब्योरा सामने आया है। दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों के पास से नकदी, विदेशी मुद्रा और सोने-चांदी के आभूषण सहित कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं।
UP News
जांच में सामने आया है कि सात आरोपियों से कुल मिलाकर 80 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए। कुछ प्रमुख आरोपियों से मिली रकम इस प्रकार रही:
* अविनाश शुक्ला - करीब 20.39 लाख + विदेशी डॉलर
* करुणेश पांडे - करीब 18 लाख
* अनुकल्प मिश्रा - करीब 16.82 लाख
* लवकुश मिश्रा - करीब 14.25 लाख
* अन्य आरोपियों से 1 लाख से 7 लाख तक की बरामदगी हुई।
UP News
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अविनाश शुक्ला के ठिकाने से 1,121 अमेरिकी डॉलर भी बरामद हुए। इसमें $100, $50, $20 और छोटे नोट शामिल थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, कई आरोपियों से सोने की चेन, अंगूठी, चांदी जैसी धातु की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
UP News
सबसे चर्चित बरामदगी में से एक अविनाश शुक्ला के कमरे से मिला संदूक है, जिस पर राम राज्य कोष लिखा हुआ था। इस संदूक में नकदी और अन्य दस्तावेज रखे होने की बात सामने आई है, साथ ही उस पर आॅनलाइन दान के लिए कोड भी लगा मिला है। जांच एजेंसियों का कहना है कि दान की गिनती के दौरान गड़बड़ी की गई। कई आरोपी एक-दूसरे से जुड़े हो सकते हैं, ट्रस्ट और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी है। UP News
विज्ञापन