उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अचानक बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
UP Today's Weather
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:14 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:14 AM
UP Today's Weather : उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है।
उत्तर प्रदेश में क्या है मौसम का मिजाज
इस समय उत्तर प्रदेश में मौसम काफी सुहावना है। दिन में धूप तो रहती है लेकिन रात में ठंडी हवा चल रही है। लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश का अनुमान जताया है। 22 मार्च 2025 को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर शामिल हैं। इन जिलों में बादल गरजने के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज बारिश होने की संभावना है जो लोगों के लिए थोड़ी परेशानी पैदा कर सकती है।
तापमान में आ सकती है गिरावट
इसके अलावा, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, कानपुर नगर, रायबरेली, संभल, बिजनौर, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी बारिश और बिजली गिरने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को ठंडक महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर इन जिलों में जहां तेज हवाएं और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। UP Today's Weather