ई-रिक्शा संचालन के लिए नई व्यवस्था, 16 सर्किल में बांटा गया शहर
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:55 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:55 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहरी इलाकों में अब केवल 8000 ई-रिक्शे ही संचालित होंगे। पुलिस ने बाकी रजिस्टर्ड ई-रिक्शों को ग्रामीण इलाकों में स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस लाइंस में मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से पुलिस की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले ई-रिक्शा चालकों को जोन आवंटित किए गए।।जोन पाने वाले ई-रिक्शों पर एक माह के भीतर अपने जोन का कलर कोड चस्पा करना होगा। इस दौरान पुलिस ई-रिक्शा चालकों से संचालन संबंधी सुझाव भी एकत्र करेगी। 10 जुलाई के बाद, केवल आवंटित जोन में कलर कोड के साथ ही ई-रिक्शे चलाने की अनुमति होगी।
16 जोन में बांटा गया शहर
जेसीपी एलओ उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए शहर को 16 सर्किलों में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक सर्किल में तीन थाने शामिल हैं। इन 16 सर्किलों को 16 जोन में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक जोन में 500 ई-रिक्शा के संचालन की अनुमति दी गई है। पुलिस लाइंस में लॉटरी के माध्यम से चयनित 8000 वैध ई-रिक्शा चालकों को इन 16 जोनों में आवंटित किया गया है, जबकि अन्य ई-रिक्शा चालकों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले ई-रिक्शा चालकों को 10 जुलाई तक अपने जोन का कलर कोड डाउनलोड कर अपने ई-रिक्शा की विंड स्क्रीन पर चस्पा करना अनिवार्य है। 10 जुलाई के बाद यदि कोई ई-रिक्शा निर्धारित जोन और रजिस्ट्रेशन के बिना चलता पाया जाता है, तो उसे सीज कर दिया जाएगा।