Uttar Pradesh: जौनपुर में बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में गई 6 की जान
Road Accident
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:04 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:04 AM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। वहीं उत्तर प्रदेश की इस घटना में 3 लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच चल रही है।
छह लोगों की मौत, तीन घायल
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जौनपुर (Jaunpur) के प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रविवार यानी 10 मार्च तड़के 3 बजे हुआ है। यहां दुर्घटना में आर्टिका कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
आपको बता दे कि सभी मृतक और घायल बिहार के सीतामढ़ी जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटना का जायजा लेकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Uttar Pradesh News
कैसे हुआ हादसा ?
बताया जा रहा है कि आज तड़के 2:30 बजे आजमगढ़ की ओर से आ रही आर्टिगा कार प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार में सवार चार पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गयाहै। यह लोग बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज जा रहे थे। Uttar Pradesh News