गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, लॉ स्टूडेंट को मारी गोली
Ghaziabad News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:57 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:57 AM
Uttar Pradesh News: उतर प्रदेश के भदोही से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लॉ स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब मृतक स्टूडेंट अपने भई को बाइक से लेकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। तभी रास्ते में कार सवारों ने दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक भाई को गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
जांच में जुटी है पुलिस
आपको बता दें कि इस घटना में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह घटना औराई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में हुई है। पुलिस के मुताबिक सुबह छह बजे के आसपास स्टूडेंट अमित उमर वैश्य अपने भाई के साथ माधो सिंह रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक कार ने ओवरटेक किया जिसके बाद कार सवार की बाइक सवार दोनों भाइये से कहासुनी हुई। इसके बाद कार में बैठे युवक ने फायरिंग कर दी।
Uttar Pradesh News
हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई 6 टीम
फायरिंग में गोली अमित उमर के चेहरे पर लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच की और पूरे मामले का खुलासा करने के लिए छह टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस का दावा है की घटना को लेकर कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और उसी आधार पर पूरे घटना की जांच कर रही है।
कैसे हुई पूरी घटना?
बता दें कि भदोही के एडिशनल एसपी तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6:00 बजे दो युवक बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में पुरुषोत्तमपुर तिराहे के पास कार सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया और बहस होने के बाद गोली मार दी। घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा मुरारी चंद्र ने बताया कि औराई से आगे गाड़ी ओवरटेक कर कार में बैठे युवकों ने गोली मार दी। जिस युवक की मौत हुई है वो एलएलबी कर रहा था। Uttar Pradesh News