प्रिंसिपल के गम में फूट-फूटकर रोए बच्चे, सामने आई ये तस्वीर
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:14 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:14 PM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक दिल को छू देने वाला सामने आया है। जहां बस्ती में प्रिंसिपल के रिटायर होने पर स्कूल के छात्र फूट-फूटकर रोए। इतना ही बच्चे प्रिंसिपल से कहते नजर आए वो खाना भी नहीं खाएंगे। इसके बाद वह अपने प्रिंसिपल के पैर पकड़कर रोते हुए दिखे। कहा जा रहा बच्चे प्रिंसिपल से काफी करीब थे।
प्रिंसिपल के जानें पर क्यों फूट फूटकर रोए बच्चे?
बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के हर्रैया तहसील के बसेवाराय में बने अटल आवासीय विद्यालय का है। उत्तर प्रदेश के इस स्कूल में घनश्याम कुमार नाम के प्रिंसिपल बच्चों को पढ़ाते थे। उनका रिटायरमेंट शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को होना था। जैसे ही प्रिंसिपल घनश्याम कुमार ने घर जाने के लिए अपना सामान समेटना शुरू किया, तो इस बारें में पता चल गया कि उनके टीचर स्कूल छोड़कर जा रहे है। इसके बाद कई बच्चे प्रिंसिपल ऑफिस पहुंच गए और फूट फूटकर रोने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Uttar Pradesh News
प्रिंसिपल की विदाई का वीडियो वायरल
मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे प्रिंसिपल घनश्याम कुमार का पैर पकड़कर रोने लगे थे। बच्चे प्रिंसिपल के पैर पकड़कर केवल एक ही बात कह रहे थे कि सर जी हमें छोड़कर मत जाइए। गुरु और शिष्य का दिल झकझोर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें बच्चे रोने के साथ-साथ खाना भी छोड़ देने की जिद करने लगे। बच्चों ने ऐसा किया भी शुक्रवार 5 अप्रैल को खाना छोड़ने की जिद करने लगे और देर रात तक खाना नहीं खाया। लेकिन प्रिंसिपल घनश्याम कुमार के काफी मनाने के बाद बच्चे मेस में गए और उन्हीं के साथ बैठकर खाना खाया। ऐसा कहना है कि बच्चों की यह जिद है कि अगर उनके प्रिंसिपल का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया, तो वह खाना भी छोड़ देंगे। बता दें कि अटल आवासीय विद्यालय में उन गरीब परिवार और श्रमिको के बच्चें पढ़ते हैं, जिनके पास कोई आमदनी नहीं है। Uttar Pradesh News