उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा-8 तक के बच्चे देंगे चार बार परीक्षा
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:59 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:59 PM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह फैसला किया गया है। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में कक्षा-1 से लेकर कक्षा-8 तक के बच्चों को साल में दो बार नहीं बल्कि चार बार परीक्षा देनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के बच्चों के लिए पहली बार शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी तय कर दी गयी है।
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कक्षा-1 से कक्षा-8 तक की शिक्षा व्यवस्था की देखभाल उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा विभाग करता है। कक्षा-8 से कक्षा-12 तक की शिक्षा व्यवस्था की देखभाल उत्तर प्रदेश का माध्यमिक शिक्षा विभाग करता है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने पहली बार कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के स्कूलों के लिए शिक्षा कलेंडर जारी किया है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक कलेंडर में हर माह पाठ्यक्रम को बांटकर पढ़ाई कराने, चार बार छात्रों के मूल्यांकन कराने, अलग-अलग गतिविधियों व खेलकूद के आयोजन के लिए समय निर्धारित किया है।
Uttar Pradesh News
साथ ही यह भी कहा है कि प्रार्थना सभा में सभी शिक्षक उपस्थित रहेंगे और बच्चों के साथ प्रतिदिन फोटो लेंगे। अभी तक उत्तर प्रदेश का माध्यमिक शिक्षा विभाग ही शैक्षिक कैलेंडर जारी करता था। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने कैलेंडर जारी कर पठन-पाठन के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। इसमें तय किया गया है कि सभी शिक्षक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। प्रधानाध्यापक बच्चों के साथ प्रार्थनास्थल की फोटो प्रतिदिन लेंगे। इसे खंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे और टैबलेट में सुरक्षित रखेंगे। विभाग ने हर महीने का पाठ्यक्रम निर्धारित करते हुए उसी महीने में अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा है।
यह भी रहेगा जरूरी
महापुरुषों के जन्मदिन पर उनके योगदान पर प्रार्थना सभा के बाद चर्चा की जाएगी। निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों का स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया जाएगा। विभाग ने शिक्षक-अभिभावक बैठकों, प्रबंध समिति की बैठकों, परीक्षाओं की तिथि भी तय कर दी है। इतना ही नहीं विभाग ने कहा है कि कक्षा एक से आठ तक बच्चों के सतत मूल्यांकन पर बल दिया जाएगा। सत्र में चार बार छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया जाएगा। Uttar Pradesh News