गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को दी ये खौफनाक सजा, सुनकर दहल उठेंगे आप
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:03 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:03 PM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर में पति ने अपनी पत्नी के साथ बहुत ही खौफनाक घटना को अंजाम दिया। दरअसल उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक शादी शुदा कपल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्साएं पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें इस घटना के बारें में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की यह वारदात थानगांव थाना क्षेत्र के कोटवालनपुरवा गांव में हुई। जहां 30 साल के एक व्यक्ति ने सोमवार यानी 18 मार्च दोपहर को अपनी पत्नी से खाना मांगा था। खाना परोसने में देरी को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद शख्स ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गाला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।
Uttar Pradesh News
पुलिस ने दिया बयान
दरअसल इस मामले में थानगांव पुलिस थाने के प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी का कहना है कि मृतकों की पहचान पति परसराम और पत्नी प्रेमा देवी (28) के तौर पर हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि गुस्साए पति ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से अटैक किया फिर उसकी जान ले ली और फिर जेल जाने के डर से घर के अंदर खुदकुशी कर ली।
इस बात को लेकर पति ने किया कत्ल
बता दें कि पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में परसराम सोमवार दोपहर खेत से काम करके घर लौटा था और पत्नी से खाना मांग रहा था। पुलिस ने बताया कि जब परसराम घर पहुंचा तो दोपहर का खाना तैयार नहीं था। इस बात पर पति को गुस्सा आ गया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। जिसके बाद गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी पर बार-बार हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना की पूरी तरीके से जांच की जा रही है। Uttar Pradesh News