कोहरे में डूबा उत्तर प्रदेश, अब ठंड-गलन से परेशान होंगे लोग
UP Weather Today
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:24 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:24 AM
UP Weather Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखेन को मिला है। आज सवेरे-सवेरे ही कई जिलों में बूंदाबांदी हुई जिसने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग की मानें तो 27 दिसंबर से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही ठंड में भी और अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड और गलन का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने सोमवार (23 दिसंबर) को 28 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
लोगों को करना पड़ेगा कड़ी सर्दी का सामना
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पर चक्रवात का प्रभाव होने से ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा, और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ी सर्दी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आने की संभावना है। जिन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और बागपत शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भारी कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है।
सर्दी में हुई बढ़ोतरी
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इस समय कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। अयोध्या में सबसे सर्दी रही जहां रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में भी ठंड बढ़ी है, जैसे कानपुर में 6.5 डिग्री, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री, अलीगढ़ में 8.4 डिग्री, मथुरा में 6.2 डिग्री, और वाराणसी में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी 300 के पार पहुंच चुका है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
कैसा रहेगा आगामी मौसम का हाल?
मौसम विभाग की मानें तो 27 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस समय लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर उन जिलों के लिए जहां कोहरे की अधिक संभावना है। लगातार बढ़ती ठंड में आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि घर से बाहर निकलने से पहले आपको अपने पास टोपी, मफलर, जर्सी और दस्ताने रखने हैं ताकि ठंड से बचा जा सके।