बड़ी खबर : स्वामी प्रसाद मौर्य ने एमएलसी सीट से दिया इस्तीफा, अखिलेश को लिखा पत्र
Up Political News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:05 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:05 AM
Up Political News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद की सीट से भी अपना त्यागपत्र दे दिया है।
Up Political News
अखिलेश यादव को लिखा पत्र
समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देते हुए स्वामी ने अखिलेश को एक पत्र भी लिखा। उन्होंने लिखा- आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। किन्तु दिनांक 12 फरवरी 2024 को हुई वार्ता एवं दिनांक 13.02.2024 को प्रेषित पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता की पहल न करने के फलस्वरूप मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य से भी त्याग-पत्र दे रहा हूं।
एमएलसी सीट से भी दिया इस्तीफा
एमएलसी सीट से इस्तीफा देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा- मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा, उत्तर प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद्, उत्तर प्रदेश निर्वाचित हुआ हूं। चूंकि मैंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। अस्तु नैतिकता के आधार पर विधान परिषद्, उत्तर प्रदेश की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने की कृपा करें।