जाट वाली भाषा में बोले जयंत चौधरी, अब किस मुंह से मना करूं

Capture 10.1

UP Political News

locationउत्तर प्रदेश
userRP Raghuvanshi
calendar01 Dec 2025 01:29 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n

क्या बोले जयंत चौधरी?

\nआपको जयंत चौधरी का वह पूरा बयान बताते हैं जो उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर दिया है। जयंत चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की भावनाओं को समझते हैं। इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे भारतीय जनता पार्टी के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेंगे। इस पर उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन से इंकार नहीं किया। बीजेपी के साथ जाने पर जयंत चौधरी ने कहा कि मैं किस मुह से इंकार करूंगा। अब कोई कसर बची रह गई है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पिता अजित सिंह का सपना साकार किया है। प्रधानमंत्री देश की मूल भावना को समझते हैं। मेरे लिए यह यादगार और भावुक करने वाला पल है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद जयंत चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में यह बहुत बड़ा दिन है। मेरे लिए भावुक और यादगार पल है। मैं राष्ट्रपति, भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है। देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं। मोदी जी ने साबित किया है कि वे देश की मूलभावना को समझते हैं। जयंत ने कहा कि जो आजतक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने अपने पिता चौधरी अजित सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इसकी लंबी लड़ाई लड़ी थी।\n

पीएम मोदी की खुलकर तारीफ

\nजयंत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग चार दशकों से हो रही थी। इस मामले में कई सरकारें आईं, लेकिन किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता की भावनाओं को समझा है। इस सरकार में कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो आम लोगों की भावनाओं को छूने वाले हैं। चौधरी चरण सिंह को आखिरकार उन्होंने भारत रत्न देने की घोषणा की है। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं, जिसका प्रभाव कमेरा वर्ग, किसान और दलित समाज पर सीधे पड़ा है।\n

चौधरी चरण सिंह के बहाने जयंत समेत किसानों को भी साध लिया पीएम मोदी ने

\nदेश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।\n\nदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुकपर लाइक करें या  ट्विटरपर फॉलो करें","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/02/Capture-10.1.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/02/Capture-10.1.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/author/rp-raghuvanshi-48"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2024-02-09T22:33:54+05:30","dateModified":"2025-12-01T01:29:36+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"उत्तर प्रदेश"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि