यूपी पुलिस का VIP कल्चर के खिलाफ सख्त एक्शन, 50 से ज्यादा गाड़ी से हटवाए हूटर
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:52 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:52 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने VIP कल्चर को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल योगी ने निर्देश पर उत्तर प्रदेश की पुलिस VIP कल्चर को खत्म करने के लिए सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को हजरतगंज चौराहे पर एक विशेष अभियान के तहत, ट्रैफिक पुलिस ने 50 से अधिक गाड़ियों पर कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य अवैध तरीके से हूटर और काली फिल्म लगाने वाले लोगों पर नकेल कसी, जिससे जनता में उत्पन्न गुस्से को शांत किया जा सके।
UP News
25 जून तक चलेगा अभियान
यह अभियान 18 से 25 जून तक चलेगा, जिसमें VIP कल्चर को पूरी तरह से समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान पूर्व मंत्री और सत्ता दल के नेताओं के वाहनों से भी हूटर और काली फिल्म उतार दी गई। एसीपी ट्रैफिक ने बताया कि चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहनों से काली फिल्म हटाई गई, साथ ही हूटर, लाल और काली बत्तियां भी उतारी गईं। पुलिस के लोगो और रंग का दुरुपयोग करने वाले वाहनों का भी चालान किया गया।
15 जून को सीएम ने दिए थे निर्देश
बता दें कि बीते 15 जून को सीएम योगी ने अफसरों के साथ बैठक की थी। इसमें कानून व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की और लापरवाही करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी दौरान CM ने ऐसे लग्जरी गाड़ियों, जिसमें हूटर और बत्ती लगाकर भौकाल बनाते हैं। ऐसे लोगों पर मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। UP News