अयोध्या रेप केस में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी के मल्टी कॉम्पलेक्स पर चलेगा बुलडोजर
Greater Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:19 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:19 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा में नाबालिग से रेप मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि इसमें मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के नोता मोईद खान है। इस मामले में यूपी सरकार ने एक्शन लेना भी शुरू कर दिया है। योगी सरकार ने रेप के आरोपी मोईद खान की पहले बेकरी पर बुलडोजर चलाया अब एक ऐसे मल्टी-कॉम्प्लेक्स को गिराने की तैयारी की जा रही है जो मोईद खान के एनआरआई मित्र के नाम पर है।
मिली जानकारी के अनुसार इन सबके बीच मोईद खान के बचाव में उसका परिवार खूद पड़ा है। रेप का आरोप लगने पर परिवार का कहना है कि मोईद को सपा नेता होने के कारण गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। परिवालों का कहना है कि लड़की और बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी राजू खान एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। इसमें मोईद का कोई रोल नहीं है।
परिवार वालों ने आरोप को बताया गलत
परिवार वालो ने कहा यह बात राजू ने पुलिस वालों को भी बताई है, लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। मोईद खान के परिवार वालों ने आरोप लगाया है जिस बेकरी को गिराया गया है और जिस मल्टी कॉम्पलेक्स को गिराने की तैयारी चल रही है वह मोईद खान के नाम पर नहीं बल्कि उनके एनआरआई दोस्त के नाम है। महिलाओं ने रोते हुए निष्पक्ष कारवाई और डीएनए टेस्ट की मांग की है।
कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
आपको बता दें कि बुलडोजर कार्रवाई के डर से दुकानदारों ने अवैध बने 70 दुकानों वाले कॉम्प्लेक्स को खाली करना शुरू कर दिया है.। कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा गिराया जाना है जिसकी जद में सरकारी बैंक भी आ रहा है। यहां जिसके भी प्रतिष्ठान हैं उनसभी को नोटिस जारी किया है। आज भी प्रशासन की एक टीम अन्य अवैध जगहों की पैमाईश के लिए पहुंच सकती है। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।