महिलाएं सब्जी छोड़ लूटने लगी शराब की बोतलें, बच्चे भी नहीं रहे पीछे
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:09 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:09 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क पर गिरी शराब की बोतलों को लूटने के चक्कर में पुरुष और महिलाओं समेत बच्चे भी शराब की बोतलें लूटकर भागा-भागी कर रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।
UP News
मामला आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बरहन रोड का बताया जा रहा है। जहां तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक का पिछला हिस्सा अचानक से खुल गया और उनमें से शराब की पेटियां धड़ाधड़ सड़कों पर गिरने लगी। सड़क पर गिरने से शराब की कुछ बोतलें मौके से ही टूट गई और शराब सड़क पर बिखर गई। हालांकि सड़क पर शराब की बोतलें देखकर राहगीरों ने तुरंत अपने वाहन रोक दिए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुष और महिलाएं समेत बच्चे भी शराब की पेटियां लूटने के चलते अपना सारा काम छोड़कर सड़क पर दौड़ पड़ते हैं।
महिलाओं ने थैली में भरी शराब की बोतलें
वायरल हो रहे वीडियो में सड़कों पर पुरुष से अधिक महिलाओं को शराब की बोतलें लूटते हुए देखा जा सकता है। जिस तरह से महिलाएं थैलियों में शराब की बोतलें धड़ाधड़ भर रही हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि महिलाएं बाजार में सब्जी की बजाय शराब खरीदने आई हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्यादातर महिलाएं बिना कुछ सोचे-समझे सब्जी छोड़कर थैलियों में शराब की बोतलें भर रही हैं। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखे वीडियो...
[video width="320" height="710" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/Agra-NEWS.mp4"][/video]
थोड़ी देर में ही पसरा सन्नाटा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही देर में सड़क पर गिरी शराब गायब हो गई। सड़क देखकर ऐसा लग रहा है मानो वहां कुछ हुआ ही न हो। महज 48 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस वायरल वीडियो में सरकारी स्तर पर कोई लिखित कार्रवाई नहीं की गई है।