जब तंत्र-मंत्र की योजना हुई फेल, तो बेटी के प्रेमी को दी ये खौफनाक सजा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:08 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:08 AM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रेमी जोड़े को ऐसी सजा दी गई, जिसे सुनने के बाद आपका दिल दहल जाएगा। दरअसल लड़की के परिवार वालों ने उसे पति को ऐसी मौत दी, जिसी चर्चा चारों और हो रही है।
UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक को मारने के लिए पहले तंत्र-मंत्र का सहारा लिया, फिर रास्ते में उसका एक्सिडेंट कराने की प्लान बनाया, जब यह भी नाकाम रहा, तो उन्होंने अपने बेटी के प्रेमी को किडनैप करा लिया, उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस इस मामले में प्रेमिका के माता-पिता, भाई समेत पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शहर के सचेंडी इलाके में रहने वाले अजय कमल का अपने घर के पास रहने वाले राज बहादुर की बेटी आकृति सिंह से अफेयर था। दोनों ने एक साल पहले ही घर से भागकर चुपचाप शादी रचा ली थी। लेकिन लड़की ऊंची जाति की तो उसके परिवार वालों को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने दोनों को बहुत ढूंढा, जब तो दोनों का पता नहीं लगा।
लड़की के घर वाले थे दंबग
दरअसल लड़की का प्रेमी अजय जानता था कि आकृति के घर वाले काफी दबंग हैं, उसको छोड़ेंगे नहीं, इसलिए दोनों कानपुर के अलग इलाके में चुपचाप रहने चले गए थे। 17 मई को अचानक फैक्ट्री से निकलते वक्त अजय गायब हो गया। इसके बाद 18 मई को अजय की लाश हाईवे किनारे मिली। मृतक के परिजनों ने आकृति के घरवालों पर हत्या का आरोप लगया है।
UP News
अजय के घर वालों ने किया प्रर्दशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब एक दिन बाद भी आकृति के घरवालों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो मृतक के परिजन थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अजय की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आकृति के पिता राज बहादुर, उसकी मां मीना, भाई शरद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।