चंद लाइक्स पाने के लिए रेलवे ट्रैक पर बना रहा था रील, हो गया गिरफ्तार
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:01 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:01 PM
UP News : आजकल लोग सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल देते है। इतना ही नहीं ये रील बनाने के चक्कर में कभी-कभी दूसरों की जान भी दांव पर लगा देते है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया है। जहां एक यूट्यूबर रेल री पटरियों पर रील बना रहा थे, साथ ही पटरियों पर अजीब चीजे रखकर उनके साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा था। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो ये बात रेलवे प्रशासन तक पहुंची और रेलवे प्रशासन ने एक्शन लेते यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि प्रयागराज के लालगोपालगंज का रहने वाला यूट्यूबर रेल की पटरियों के साथ खिलवाड़ कर रहा था। वह उसपर रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर कभी साइकिल, तो कभी छोटा गैस का सिलेंडर, कभी पत्थर तो कभी ईंट को रखता। जब इस मामला का वीडियो वायरल हुआ तो उसपर कार्रवाई की गई। वीडियो में आप देख सकते है कैसे रेलवे ट्रैक पर अजीब-अजीब चीजे रखकर ये वीडियो बना रहा है। वहीं वीडियो वायरल हो जाने के बाद आरपीएफ ने रेलवे सुरक्षा के प्रति गंभीर मामला माना है। क्योंकि इस तरह रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ कर वीडियो बनाना किसी खतरे से खाली नहीं है। इन हरकतों की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है और आरपीएफ ने युवक के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज की है।
[video width="360" height="640" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/UiVWUV4-b6i6W7lU.mp4"][/video]
क्या दिखाया है वीडियो में
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक रेलवे ट्रैक पर साइकिल, छोटा गैस सिलेंडर, पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े रखता नजर आता है। यही नहीं युवक एक मुर्गी को भी रेलवे ट्रैक पर बांधता दिखता है। इसके बाद ट्रेन आने का इंतजार करता है। थोड़ी देर बाद उस रेलवे ट्रैक से ट्रेन भी गुजरती है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि जब ट्रेन आती है तो कोई समान ट्रैक पर नहीं है। ये वीडियो युवक ने अप्रैल में अपलोड किया है। रेलवे ने ऐसा करना रेल यात्रियों के जान के साथ खिलवाड़ माना है। UP News