वार्ड बॉय ने महिला मरीज के साथ की ये गंदी हरकत, मच गया हड़कंप
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:10 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:10 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल के वार्ड बॉय ने महिला को निर्वस्त्र कर उसका ड्रेसिंग की। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन ने अस्पताल के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। वहीं इस मामले के समाने आने के बाद जिलाअधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला? UP News
आपको बता दें कि महिला जब अस्पताल में ड्रेसिंग कराने पहुंची को वहां मौजूद वार्ड बॉय ने महिला के कपड़े उतरवाए । इसके बाद ड्रेसिंग करते समय उसकी वीडियो बना ली। जब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया तो लोग इसकी अलोचना करने लगे। यह घटना बस्ती शहर के प्राइवेट अस्पताल बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुईं।
अस्पताल में महिला को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो
इस मामले की जानकारी देते हुए आरोपी वार्ड बॉय ने पुलिस को बताया कि वो अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय गौतम के कहने पर महिला की ड्रेसिंग कर रहा था। सीएमओ आरएस दुबे ने बताया कि पूरे प्रकरण की एसीएमओ के नेतृत्व में टीम बनाकर इस पूरे मामले की जांच की गई है। मौके पर टीम ने हॉस्पिटल की पूरी पड़ताल की, जिसमें काफी खामियां देखने को मिली और रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले हॉस्पिटल का पंजीकरण सस्पेंड करते हुए अस्पताल को सील करवा दिया है।
प्रशासन ने अस्पताल को किया सील
वहीं इस मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामशंकर दुबे ने एक शर्मनाक घटना बताई। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वायरल वीडियो काफी पुराना है। इस ममाले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।