उत्तर प्रदेश की खूबसूरत महिला DM का वीडियो हुआ वायरल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की एक DM का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश के एक जिले की महिला DM काफी कुछ कहती हुई नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश की जिस महिला DM का वीडियो वायरल हो रहा है वह महिला DM काफी खूबसूरत है। खूबसूरत महिला DM का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर मजे ले-लेकर देखा जा रहा है।
क्यों हुआ उत्तर प्रदेश की महिला DM का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है। देवरिया जिले में महिला IAS अधिकारी दिव्या मित्तल DM के तौर पर तैनात हैं। देवरिया की इन्हीं DM दिव्या मित्तल का एक वीडिया वायरल हुआ है। दरअसल उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की महिला DM दिव्या मित्तल को भूलने की बीमारी है। इसी बीमारी के विषय में DM दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल हो गया है। हम आपको दिव्या मित्तल के वायरल वीडियो का पूरा किस्सा बता रहे हैं।
UP News
क्या है DM दिव्या मित्तल का पूरा मामला ?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria) जिले की कमान संभालने के बाद से डीएम दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) सुर्खियों में हैं. 14 जुलाई को चार्ज लेने के बाद उन्होंने 18 जुलाई को एक परिचयात्मक प्रेसवार्ता बुलाई। इसमें डीएम ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें नाम और शक्लें याद रखने में बहुत कठिनाई होती है। उन्हें थोड़ा भूलने की आदत है। इसके लिए वह पहले से ही क्षमा मांग रही हैं।
डीएम दिव्या मित्तल ने यह भी कहा कि यही बात उन्होंने अपने अधिकारियों से भी कही है. धीरे-धीरे जैसे समय आगे बढ़ेगा इस समस्या से वह पार पा लेंगी और अच्छा रिश्ता हो जाएगा। फिलहाल, डीएम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि जिला प्रशासन की तरफ से 18 जुलाई को विकास भवन के गांधी सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी. जिसमें देवरिया जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के लगभग 60 से 65 पत्रकार शामिल हुए थे।
इस दौरान डीएम के अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय के अलावा जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव भी मौजूद थे। DM दिव्या मित्तल ने अपने बारे में परिचय दिया और फिर कहा कि उन्हें नाम और शक्लें याद रखने में बहुत कठिनाई होती है. यह बात अपने अधिकारियों को भी बता दी है। बकौल डीएम- किसी को चार बार भी देखूं तो हो सकता है कि पहचान न पाऊं। इसके लिए पूर्व से ही क्षमा मांगती हूं। लेकिन धीरे-धीरे यह समस्या समाप्त हो जाएगी। जैसे-जैसे हम लोग आगे बढ़ेंगे वैसे-वैसे इससे मैं पार पा लूंगी और अच्छा रिश्ता हो जाएगा। मैं जहां भी रही हूं मुझे लगता है कि मीडिया ने मेरा सकारात्मक पहलू देखा है। UP News