उत्तर प्रदेश सरकार ने लागू किया नया नियम, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:27 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:27 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में चलने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और ओला-उबर जैसी कैब सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों को अपनी गाड़ी में स्पष्ट रूप से अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया गया खास कदम
सरकार का कहना है कि जब तक ड्राइवर गाड़ी में यह जानकारी नहीं लगाएगा तब तक उसे वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनकी पहचान और संपर्क करना आसान हो सके।
तुरंत लागू करने का निर्णय
यह सुझाव राज्य महिला आयोग की ओर से सामने आया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत लागू करने का निर्णय लिया। महिला आयोग ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजकर इस नियम को लागू कराने की सिफारिश की थी।
नियम का सख्ती से कराया जाएगा पालन
सरकार का मानना है कि इस पहल से महिलाओं को ज्यादा सुरक्षित महसूस होगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में उनका भरोसा और भी मजबूत होगा। आने वाले समय में इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी तय है। UP News