यूपी STF ने 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में किया ढेर, दर्जनों केस दर्ज
Up News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:58 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:58 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश शहनूर उर्फ शानू पर हत्या और डकैती के कई केस दर्ज है। बताया जा रहा है शातिर बदमाश उत्तर प्रदेश के सभंल का रहने वाला था। इस बदमाश की इलाके में तूती बोलती थी। दरअसल एसटीएफ और बदमाश शहनूर की मुठभेड़ शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के पिथनापुर गांव के पास देर रात को हुई।
UP News
कैसे पकड़ा गया शातिर बदमाश ?
मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की बरेली यूनिट की टीम को इनपुट मिला था कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मैनाठेर इलाके का रहने वाला शातिर बदमाश शहनूर उर्फ शानू शाहजहांपुर जिले में मौजूद है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसकी बाइक का पीछा किया। इस दौरान थाना तिलहर के पिथनापुर गांव के पास बदमाश ने पिस्टल से एसटीएफ की टीम पर हमला शुरू कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश को सीने में दो गोलियां लग गई। STF की टीम गोली लगने के बाद घायल बदमाश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लूट के कई मामले दर्ज है
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ में मारे गए इस बदमाश पर अलग-अलग थानों में लूट हत्या और डकैती के 32 मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि सभंल में इस बदमाश शहनूर का आतंक था। इस मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ बरेली यूनिट की तिलहर थाना क्षेत्र में बदमाशों से मठभेड़ हो गई थी, जिसमें संभल जिले के रहने वाले बदमाश शहनूर उर्फ शानू जो की एक लाख का इनामी बदमाश था उसको मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। UP News