केंद्रीय मंत्री की मांग-हाथरस भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को दी जाए सरकारी नौकरी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:39 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:39 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के हाथरस में मरे गए लोगों के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आवाज उठाई है। दरअसल हाथरस में मारे गए 121 लोगों को लेकर अठावले ने बयान दिया है। उनका कहना है कि स्वयंभू संत सूरजपाल उर्फ भोले बाबा को भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों को आर्थिक मदद देनी चाहिए। साथ ही अठावले ने यह भी कहा कि पीड़ितों के प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नौकरी दी जानी चाहिए।
कैसा हुआ था बड़ा हादसा?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को प्रवचनकर्ता भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी। हादसे में 31 घायल भी हो गए । उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
UP News
अठावले का बयान
दरअसल बीते मंगलवार को हाथरस का दौरा करने के बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष ने बताया- हाथरस में मैंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की, श्रद्धांजलि दी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। हमारी पार्टी की मांग है कि पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। अठावले ने कहा, "हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों को आयोजक बाबा को आर्थिक मदद देनी चाहिए। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वह हाथरस कांड के 121 पीड़ितों के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे। UP News