दो शातिर इन मेडिकल कोर्स की दे रहे थे फर्जी डिग्री, चढ़े UPSTF के हत्थे
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:57 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:57 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दऱअसल फर्जी डिग्री के नाम पर दो शातिर ठगी कर रहे थे, इन दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश की एसटीएफ (UPSTF) ने गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर लोगों से MBBS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि इन दोनों आरोपियों की सांठगांठ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के कर्मचारियों के साथ थी। उनके साथ मिलकर दोनों फर्जी डिग्री बनाकर लोगों से लाखों की ठगी करते थे।
क्या है पूरा मामला?
आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान सचिन मणि त्रिपाठी और शिवानंद वर्मा के तौर पर हुई है। इन दोनों के पास से 135 से अधिक फर्जी बी फार्मा, डी फार्मा की मार्कशीट व सर्टिफिकेट मिले है। दोनों पांच लाख रुपये लेकर लोगों को बी फार्मा की फर्जी डिग्री देते थे। बी फार्मा की फर्जी डिग्री से कई मेडिकल स्टोर खोलने वालों से भी वसूली कर रहे थे।
फर्जी डिग्री से एमबीबीएस में करवाते थे दाखिला
आपको बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपी पीसीआई के अफसरों और कर्मियों के साथ मिलकर फर्मेसी की अलग-अलग फर्जी डिग्रियां बनवाकर लोगों को देश विदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व अन्य कोर्सों में दाखिले करवाते थे। साथ ही फर्जीवाड़ा कर लोगों का मेडिकल कोर्स में एडमिशन करा रहे थे।
UP News
पीसीआई के अफसर और कर्मियों से भी हो सकती है पूछताछ
शुरुआती पूछताछ के बाद फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया के कर्मचारियों के साथ मिली भगत का पर्दाफाश हुआ है। जल्द यूपी एसटीएफ की टीम फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के लखनऊ स्थित दफ्तर के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में पीसीआई के कई बड़े अफसर से बातचीत के सुराग हाथ लगे हैं। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।