पूर्व कैबिनेट मंत्री को फोन पर दी जान से मारने की धमकी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:29 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:29 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके सुरक्षा अधिकारी को एक फ्रॉड पर खुद को आईजी बताकर फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। जब नेताजी को इस बात की जानकारी हुई कि यह फर्जी कॉल है और कोई जालसाज अफसर बनकर उन्हें धमकी दे रहा है। उसके नेताजी ने इस मामले को लेकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
UP News
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को आईजी पुलिस ने धमकाया तो वह सन्न रह गए। असलियत सामने आने पर नकली आईजी की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कॉल करने वाला व्यक्ति लोगों को फोन करके डरा धमकाकर ठगी करता है।
बेटे की गिरफ्तारी की कही बात
दरअसल बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के मोबाइल पर +92 नंबर से एक कॉल आया था। उनके सुरक्षा अधिकारी रिटायर्ड दारोगा इजहार खान के मुताबिक वो लखनऊ से सिद्दीकी के साथ आ रहे थे। उसी समय जब कॉल आया तो उसमें कहा कि तुम्हारे बेटे ने गलत काम किया है। उसे नोएडा के सदर थाने में गिरफ्तार किया गया है। बचाना चाहते हो तो तुरंत 50 हजार रुपये भेजो।
सिद्दीकी के नंबर आया धमकी भरा कॉल
उन्होंने बताया कि जब सिद्दीकी ने कहा कि नोएडा में तो कोई सदर थाना नहीं है। उसके बाद कॉलर ने गलत तरीके से गालियां देते हुए बातचीत शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि जिंदा नहीं बचोगे अब। सिद्दीकी ने कहा कि कॉलर की डीपी में आईजी की फोटो लगी हुई है। पुलिस ने कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर बांदा कोतवाली के SHO अनूप दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल से इसकी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के जरिए मोबाइल नंबर ट्रेश करने की कोशिश की जा रही है। SHO ने कहा कि इस फर्जी कॉलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।