नकली साधु बनकर लोगों को लगाते थे चूना, ग्रामीणों ने चप्पलों से की खातिरदारी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:46 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:46 AM
UP News : इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मामला खूब चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल लखनऊ में कुछ लोग साधु के वेश में घर-घर घूमकर लोगों को बेवकूफ बनाते थे। जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो लोगों ने ठगों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों ने माथा पीट लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महुरा सराईया गांव की बताई जा रही है। जहां कुछ ठगों ने अपना शातिर दिमाग लगाकर लोगों को लूटने का नया हथकंड़ा अपनाया था ताकि उनपर किसी को शक ना हो, लेकिन इन नकली बाबाओं का खेल ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका और लोगों ने साधु के वेश में घूमकर ठगी करने वाले अपराधियों की जमकर कुटाई करते हुए सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाते थे UP News
बताया जा रहा है कि साधु के वेश में घूमने वाले ये आरोपी भोले-भाले लोगों को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर देते थे और बेहोश होने पर उनसे ठगी करते थे। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि लोग साधु के वेश में छुपे ठगों पर एकजुट होकर चांटे और चप्पलों की बरसात कर रहे हैं। पिटाई के डर से ठग हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लोग उन्हें नानी याद दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देखे वीडियो...
[video width="484" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/Aw8U4w6L4nkxyHkx.mp4"][/video]
मेरठ से ताल्लुक रखते हैं आरोपी
वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान अक्षय,राकेश, अमित और सागर के नाम से की गई है। जो मूल रूप से मेरठ निवासी हैं और लखनऊ जैसे बड़े शहर में लोगों को चूना लगाते हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी कई दिनों से इलाके में साधु का वेश लेकर चक्कर काट रहे हैं और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर लोगों को लूट रहे हैं। इस मामले में डीसीपी ने बताया कि, शनिवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महुरा सराईया गांव में सुबह करीब 9 बजे साधु के वेश में अपराधी पकड़े गए हैं। फिलहाल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है कि इन लोगों ने अब तक ऐसी कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।