सहारनपुर में पानी भरने को लेकर हुआ घमासान, युवक ने खेला खूनी खेल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:10 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:10 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जहां हैंडपंप से पानी भरने के लिए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
पानी भरने को लेकर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बबलू पुत्र ओमप्रकाश के रूप में की गई है जो हरिपुर टोंगियो गांव का रहने वाला था और अपनी मां के साथ कुछ समय पहले ही ननिहाल अंबेहटा इस्माईलपुर में रहकर मजदूरी किया करतचा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बबलू और गांव के एक शख्स की हैंडपंप के पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त को गांव वालों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन सोमवार को आरोपी ने अपने भाईयों के साथ बबलू को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
धारदार हथियार से बोला हमला
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जब बबलू हैंडपंप से मुंह धो रहा था तो इसी दौरान आरोपी अपने तीन भाइयों के साथ आया और बबलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में बबलू को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई बबलू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में एसएसपी ने कहा कि, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा। UP News