उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगी फ्री में ट्रेनिंग
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:40 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:40 AM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने युवा वर्ग के लिए बड़ी योजना की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग देेकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना सिखाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार से फ्री में ट्रेनिंग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के युवक तथा युवतियां 5 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
फ्री में नर्सिंग तथा कम्प्यूटर सीखें
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास विभाग ने बड़ी योजना शुरू की है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता शिशिर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार स्व-रोजगार मिशन योजना के अंतर्गत युवाओं को फ्री में नर्सिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग प्रदान करेगी। इस योजना के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं का सशक्तिकरण और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को चार महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को जिस क्षेत्र में वे जाना चाहते हैं उस क्षेत्र से संबंधित सभी स्किल्स सिखाई जाएंगी।
UP News
आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के रहने वाले हैं और यह ट्रेनिंग लेने के लिए इच्छुक हैं और आप अनुसूची जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कैटेगरी से आते हैं। तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। आपको अपने जिले के डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री एंड प्रोमोशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन का तरीका
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट diupmsme.upscdc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त, 2024 है। अगर आप को एप्लीकेशन फॉर्म को भरने में दिक्कत आ रही है तो आप डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री प्रोमोशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर के ऑफिस में जाकर भी वहां किसी की सहायता से अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को उन सेक्टर में ट्रेनिंग प्रदान करना चाहती है, जिनमें आने वाले समय में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस योजना के जरिए युवा सशक्त बनेंगे। अक्सर यह देखा गया है कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से आने वाले युवाओं के किसी भी प्रकार के ट्रेनिंग कोर्स करने के लिए इच्छा तो होती है, लेकिन वे आर्थिक संसाधनों की कमी होने के कारण पीछे रह जाते हैं। लेकिन अब कोई भी युवा आर्थिक स्थिति की वज़ह से अपने सपनों से दूर नहीं होगा। सब को अपने सपने साकार करने का मौका मिलेगा। UP News