चाची की इस बात से खफा था भतीजा, घर लौटते ही कर दिया बड़ा कांड
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:17 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:17 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक सनसनी वारदात सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने एक महिला पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मामला चरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक भतीजे ने अपनी चाची का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद ही थाने में जाकर सस्पेंड कर दिया। युवक को खून से सना देखकर पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए और आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है।
बहन की लव मैरिज कराना चाहती थी मृतका
आरोपी की पहचान मनफूल के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चाची को इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि वो उसकी बहन की लव मैरिज कराना चाहती थी। जब आरोपी को इस बात की खबर हुई तो उसने गुस्से में न आव देखा न ताव और चाची के गले में धारदार हथियार से वार कर दिया जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन प्रयागराज के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी जिसमें उसकी चाची उसका साथ दे रही थी ।
कुछ दिनों में होने वाली थी शादी
कहा जा रहा है कि मृतका ने परिजनों से बातकर अपनी भतीजी का प्रेम विवाह तय भी करवा दिया था और कुछ ही दिनों में उसकी शादी होने वाली थी। इस बात से नाराज भतीजा मुंबई से वापस लौटा और चाची के घर जा धमका। खबरों की मानें तो जिस दौरान आरोपी चाची के घर गया था उस दौरान वो मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। घर पर जाकर आरोपी अपनी चाची से बहसबाजी करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच की बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए भतीजे ने धारदार हथियार से चाची की गर्दन पर कई बार वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में डीएसपी ने बताया कि, चरवा थाना के समसपुर गांव में संगीता देवी की उनके भतीजे से चापड़ से वार कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी रविवार को ही मुंबई से आया हुआ था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जारी कर दी गई है।