रिश्ते के भाई-बहन लगने वाले प्रेमी युगल ने एक साथ खाया जहर, हुआ ये अंजाम
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:11 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:11 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आ रही है।उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में मोहब्बत के बंधन में बंधे प्रेमी युगल ने जहर खा लिया।ग्रामीणों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखकर अस्पताल में भर्ती कराया । इलाज के दौरान प्रेमी चन्दन यादव निवासी छपरा की मौत हो गई और उसकी माशूका पड़ोसन सोनी यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।
UP News
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही समाज के है और रिश्ते में भाई - बहन लगते है। परिवार वालों ने दोनों के एक ही गांव व रिश्तेदारी व गौत्र होने की वजह से इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद दोनों ने यह बड़ा कदम उठा लिया।
भाई - बहन का था रिश्ता
बलिया जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदन यादव और सोनी यादव (20) पड़ोसी थे तथा रिश्ते में भाई - बहन लगते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युगल का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इस बीच सोनी यादव के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। इसी को लेकर प्रेमी युगल बीती राती अपने घर से निकल गये और जहर खा लिया। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।