किडनैपर्स को बच्ची ने दिया ऐसा जवाब, भागे उल्टे पांव
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक मामला खूब चर्चाओं में है। दरअसल स्कूल से घर आ रही बच्ची को किडनैपर्स ने घेर लिया और बहला-फुसलाकर उसे अपहरण की कोशिश करने लगे। इस दौरान बच्ची ने बिना डरे बहादुरी से काम लेते हुए बदमाशों को ऐसा जवाब दिया कि वो उल्टे पांव भाग खड़े हुए। अब उत्तर प्रदेश के हर इलाके में बच्ची की बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है।
UP News
मामला लखनऊ के मडियाहू इलाके का बताया जा रहा है। जहां मंगलवार को एक बच्ची स्कूल से आ रही थी। इसी बीच बच्ची को रास्ते में रोककर किडनैपर्स कहने लगे, तुम्हारे पापा ने बुलाया है जिस पर बच्ची ने जवाब देते हुए कहा कि मम्मी ने किसी के साथ जाने से मना किया है। खबरों की मानें तो बच्ची का पिता भाजपा नेता विमलेश कुमार है। अब इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग बच्ची की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
बच्ची ने दिखाई समझदारी
जानकारी के मुताबिक बच्ची पांचवी क्लास की छात्रा है। उसके स्कूल और घर के बीच दूरी लगभग 1 किलोमीटर है। बीते मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वो घर के लिए निकली। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार उसके पास आए और उससे कहने लगे, 'तुम्हारे पापा बुला रहे हैं' लेकिन लड़की ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। आरोपियों ने कई बार बच्ची से साथ चलने के लिए कहा। लेकिन बच्ची ने उन्हें इंकार करते हुए कहा, मां ने किसी के साथ आने जाने से और कुछ भी खाने-पीने से मना किया है। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और लगातार पीछा करते रहे लेकिन जब भीड़भाड़ वाली जगह आ गई तो आरोपी वहां से चलते बने।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जब बच्ची घर पहुंची तो उसने पूरी बात अपने माता-पिता को बताते हुए पिता से पूछा, 'आपने क्यों बुलाया था।' बच्ची की बात सुनकर विमलेश के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विमलेश कुमार को शक हुआ और उन्होंने लोगों के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो बाइक सवार बच्ची का पीछा करते नजर आए। विमलेश ने मडियाहू थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले पर डीसीपी का कहना है कि, थाना मडियाहू में विमलेश कुमार द्वारा तहरीर दी गई। जिसके अनुसार उनकी बेटी 16 जुलाई को स्कूल से वापस आ रही थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से आकर बोले कि आपके पापा बुला रहे हैं, हमारे साथ चलो। बेटी ने इनकार कर दिया और घर चली गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है