दबंग महिला ने पुलिस कॉन्सटेबल को जमीन पर पटककर बजाए लात-घूंसे, फाडी वर्दी, खींचे बाल
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:00 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:00 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया (Shahranpur Viral Video) पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बीच सड़क आरपीएफ की लेडी कॉन्स्टेबल से भिड़ती हुई नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किस तरह से लेडी कॉन्सटेबल के बाल खींच-खींचकर सड़क के बीचो बीच उसे पीट रही है। दोनों महिलाओं का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने माथा पीट लिया है।
महिलाओं की भिड़ंत में पुलिस की फटी वर्दी
ये पूरा मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बीच रोड पर एक महिला लेडी कॉन्सटेबल को पीटती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला और कॉन्स्टेबल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते महिला ने कॉन्सटेबल को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला ने नोंचे कॉन्सटेबल के बाल
जानकारी के मुताबिक एक राहगीर महिला ने स्कूटी सवार महिला कॉन्स्टेबल को किसी बात पर पीटना शुरू कर दिया। महिला ने पहले लेडी कॉन्स्टेबल को स्कूटी से नीचे गिराया फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस की बाल खींचते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और जमकर लात-घूंसे बजाने लगी। इस दौरान लेडी कॉन्स्टेबल मदद के लिए चिल्लाती रही। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने कॉन्सटेबल को महिला के चंगुल से छुड़ाया और मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा? UP News
इस मामले को लेकर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि, आरोपी महिला ने स्कूल बैग टांग रखा था और अपने 5 साल के बच्चे को लेकर रोड पर चल रही थी। पीछे से स्कूटी लेकर लेडी कॉन्स्टेबल आ रही थी। उसने महिला को रोड से हटकर चलने को कहा। इस बात को लेकर कॉन्स्टेबल और राहगीर महिला में बहसबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद महिला हाथापाई पर उतारू हो गई और जमकर मारपीट होने लगी। वहीं इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि, यह पूरी घटना गुरुवार के दोपहर की है जब आरपीएफ की लेडी कॉन्स्टेबल अपनी ड्यूटी पूरी कर जा रही थी। तभी एक महिला ने उस पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद सदर बाजार पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पीड़ित कॉन्स्टेबल ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। UP News