रेलवे ट्रैक पर अर्धनग्न अवस्था में मिला आरपीएफ जवानों का शव, हत्या या साजिश...
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:20 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:20 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है दोनों जवान का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है, वहीं आशंका जताई जा रही है कि उन दोनों आरपीएफ जवानों की हत्या हुई है। दरअसल मृतकों के परिजनों ने भी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने वाली बात कही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस पूरे मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
रेलवे ट्रैक पर मिला जवानों का शव UP News
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गहमर थानांतर्गत दिल्ली-हावड़ा रूट के रेलवे ट्रैक का है, जहां बीती शाम मिले दो शवों की शिनाख्त मुगलसराय जंक्शन पर तैनात आरपीएफ सिपाहियों के रूप में हुई है। एक आरपीएफ जवान मृतक जावेद खान थाना दिलदारनगर (गाजीपुर) और दूसरा आरपीएफ जवान मृतक प्रमोद कुमार सिंह आरा (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस ने इन दोनों के परिजनों को खबर दे दी है।
इस घटना की सूचना पाते ही जावेद खान के परिजन गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंच गए है। उनके भाई फैजान ने बताया कि जावेद हम चार भाइयों में इकलौते कमाने वाले थे। जिस तरह से उनका शव अर्धनग्न अवस्था में ट्रैक पर मिला है उससे साफ प्रतीत होता है कि उनकी किसी ने हत्या की है। अब पुलिस और आरपीएफ मुगलसराय घटना की जांच करने में जुटी है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों जवान मुगलसराय से मोकामा ट्रेन से जा रहे थे। घटनास्थल और शवों की स्थिति को देखते हुए परिजन हत्या की आशंका जताई है। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रेन में मारपीट के दौरान दोनों की हत्या की गई है और फिर शव को फेंक दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा यह एक्सीडेंट है या फिर कुछ और। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच कर रही है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।