मोहर्रम में बवाल करने वालों पर सख्त एक्शन, घरों पर चला बाबा का बुलडोजर
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:50 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:50 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि योगी सरकार ने बरेली में मोहर्रम में बवाल करने वाले दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। प्रशासन ने दो आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की रात को मोहर्रम जुलूस के दौरान मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू पक्ष के लोगों पर पत्थरबाजी कर दी थी। इतना ही तेजपाल नाम के युवक की बेरहमी से पिटाई भी कर दी थी। जिसकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।
UP News
आरोपियों को घर चला बुलडोजर
आपको बता दें कि प्रशासन ने इस मामले में एक धर्म स्थल समेत 16 निर्माणों को चिन्हित किया था। जिसमें से मंगलवार को दो मुख्य आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में कई थानों की फोर्स बल तैनात थी। इस घटना पर जानकारी देते हुए एसपी (दक्षिण) मानुष पारीक ने बताया कि बरेली के गौसगंज गांव में 19 तारीख को हुए घटनाक्रम में दो केस दर्ज हुए। इस मामले में जब आरोपी की जांच की गई तो पाया गया कि ग्राम समाज की जमीन पर उसके द्वारा अतिक्रमण किया गया है। उसी के खिलाफ मंगलवार प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में घर को तोड़ने की सख्त कार्रवाई की है। UP News