इंटरनेट पर फैलाई अश्लीलता, अब सलाखों के पीछे 'महक परी'
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:42 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:42 PM
UP News : इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले का मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल संभल जिले की दो युवतियां 'महक परी' सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करती थी जिसमें अभद्र भाषा का ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता था। ऐसे में सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा और आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में पुलिस ने 'महक परी' सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, यह कार्रवाई असमोली थाना क्षेत्र में हुई जहां वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था।
महक परी से हो रही पूछताछ
गिरफ्तार आरोपियों में महक और परी नाम की दो युवतियां शामिल हैं, जबकि दो अन्य पुरुष आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने और सार्वजनिक शालीनता भंग करने के आरोप में चारों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया अकाउंट की हो रही निगरानी
थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच के साथ-साथ आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में गलत संदेश न जाए। UP News