मुहर्रम जुलूस में लगे 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे, 14 गिरफ्तार
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:47 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:47 PM
UP News : पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आगरा के मुहर्रम जुलूस का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें ताजिया निकालने के दौरान कुछ लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के जोरदार नारे लगाए थे। इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे इंटरनेट पर खूब हलचल होने लगी थी। जिससे लोगों ने तरह-तरह के सवाल दागने शुरू कर दिए थे। अब पुलिस ने 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
आगरा में लगे 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे
बुधवार को मुहर्रम की दसवी तारीख को ताजिए सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान अलग-अलग शहरों में शिया समुदाय का जुलूस निकला। जहां एक तरफ हजरत हुसैन का मातम मना रहे लोगों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए तो वहीं दूसरी ओर आगरा में कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। अराजकतत्वों ने एक घर के सामने खड़े होकर फिलिस्तीन के समर्थन में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे लगाएं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे बवाल मच गया। फिलहाल पुलिस ने नारेबाजी करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मुहर्रम के मौके पर बस्ती के लोग तहरा गेट पर ताजिया लेकर करबला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खूब तेजी से 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर इंटरेट पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वीडियो की जांच के बाद तमाम लोगों से संपर्क किया गया और नारा लगाने वालों की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने कुबूल की गलती
बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि, उन्होंने 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे लगाए गए थे। आरोपियों के कुबूलनामें के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। नारा लगाने वाले लोगों के खिलाफ जो केस दर्ज किया गया है उसमें पुलिस खुद वादी है।