लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस और कार की जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत, 45 घायल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:06 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:06 AM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा होने से कोहराम मच गया है। हादसे की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस और कार की जोरदार भिड़ंत होने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 लोग घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया और मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में एसएसपी ने क्या कहा?
इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने कहा, शनिवार की रात एक डबल डेकर बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद कार एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 45 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले भी हो चुका है हादसा
आगे एसएसपी ने बताया कि, मृतकों में तीन लोग बस और 3 कार सवार थे। बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से जाइलो कार रॉन्ग साइड से लखनऊ की ओर आ रही थी और दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की बस और कार में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर कर ली गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों पहले भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया था जिसकी चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो गई थी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।