यूपी में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज ने तोड़ा 127 साल का रिकॉर्ड
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:27 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:27 PM
UP News : मई के बाद जून में भी गर्मी से जनता बेहाल है, इस चिलचिलाती धूप के कारण लोग घर बाहर निकालने से भी डर रहे है। वहीं लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा है। अब रातें भी आग उगलने पर आमादा हैं। शुक्रवार को रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया।
UP News
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत पांच जिले रात में भी तप रहे हैं, बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गर्मी ने 127 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज और कल सूबे के 68 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 17 जून के बाद मौसम में बदलाव आने से ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
रात में भी सता रही है गर्मी
उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान से बरसती आग ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन के समय झुलसाने वाली गर्म हवाएं चल रही हैं, और रात का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 18 जून से खुलने वाले स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाकर अब 28 जून तक कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाव की सलाह दी है और दोपहर के समय कम से कम घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी है। उन्होंने सूती कपड़ों से शरीर को ढंककर ही बाहर जाने की सलाह दी है।
लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में सामान्य से चार से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, हाथरस, एटा, मैनपुरी एवं आसपास के इलाके शामिल हैं।
UP News
इसके अलावा देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में भी लू की संभावना है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की आवश्यकता है। उम्मीद है कि 17 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा और लोगों को इस भयंकर गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी। UP News