बागपत में डबल मर्डर से सनसनी, हिस्ट्रीशीटर और उसके साले को गोलियों से भुना
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:41 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:41 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बागपत जिले में डबल मर्डर की हुई घटना से पूरे जिले में सनसनी फेल गई है। मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। बागपत पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बागपत जिले के थाना चाँदी नगर क्षेत्र के मंसूरपुर गाँव की है। बताया जा रहा है कि जीजा और साला दोनों साथ में खेत पर गए हुए थे। खेत पर ट्यूबवेल के पास जीजा और साले की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खेत में गए ग्रामीणों ने जब ट्यूबवेल के पास दोनों के शव को पड़ा देखा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना बागपत पुलिस को दी।
पुलिस का बयान UP News
बागपत पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 2 अगस्त की रात 9:30 बजे मंसूरपुर गाँव में दो व्यक्तियों के शव की सूचना मिली। जिसमे कार्यवाही करते हुए थाना चाँदी नगर पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतकों की पहचान कवींद्र उर्फ बिट्टू निवासी मंसूरपुर और कुलदीप उर्फ गुल्लू निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।