होटल में प्रेमी युगल का शव मिलने से मची सनसनी, लखनऊ आए थे घूमने
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:32 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:32 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका एरिया स्थित एक होटल में प्रेमी युगल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। नाका थाना क्षेत्र में स्थित होटल में हुई इस घटना ने सभी के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।यहां ठहरे इस जोड़े की पहचान मुन्ना (19) निवासी बहराइच और निकिता (19) निवासी जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों रविवार सुबह 7:30 बजे दोनों होटल में पहुंचे और कमरा बुक किया। आधार कार्ड जमा कराए और कमरे में चले गए।
UP News
सुबह होटल स्टाफ ने किया नौक
होटल मैनेजर विकास ने बताया कि वे केवल एक बार पानी लेने के लिए बाहर निकले थे और फिर कमरे से बाहर नहीं आए। सोमवार सुबह चेक आउट के समय होटल स्टाफ ने दरवाजा नॉक किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। DCP मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। कमरे में दोनों की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आधार कार्ड पर केवल केयर ऑफ में पिता का नाम नहीं था, जिससे उनकी पहचान हुई।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस को मिले कागजातों से दोनों की पहचान हुई है। इंस्पेक्टर नाका ने बताया कि मुन्ना और निकिता रविवार को लखनऊ घूमने के लिए आए थे और मिनी महल होटल में रुके थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। UP News