उत्तर प्रदेश में महाकुंभ से पहले ही भिड़े साधु-संत, कैसे सफल होगा महाकुंभ!
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:04 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:04 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के लोगों को महाकुंभ मेले (Maha Kumbh 2025) का खास इंतजार है। जहां एक ओर हर कोई महाकुंभ मेले का बेसब्री से इंतजार कर है वहीं दूसरी तरफ शासन-प्रशासन ने महाकुंभ (Maha Kumbh) को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है लेकिन महाकुंभ की शुरूआत से पहले ही उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल प्रयागराज में महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) से पहले ही अखाड़ों के साधु-संतों के बीच भूमि आवंटन को लेकर जंग शुरू हो गई है।
महाकुंभ से पहले ही महंतों में लड़ाई
बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को महाकुंभ मेले-2025 से पहले ही अखाड़ों के साधु-संतों के बीच बहस छिड़ गई। देखते ही देखते हालात ऐसे बन गए कि महंतों के बीच माटपीट शुरू हो गई। जिससे प्रयागराज मेला क्षेत्र कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अखाड़ों को आवंटित की जाने वाली भूमि का निरीक्षण कराने की योजना गुरुवार को की थी। मेला प्राधिकरण कार्यालय में सभी अखाड़ों के संत महात्मा इकट्ठे हुए। इस दौरान अखाड़ों के साधु-संत के बीच कहासुनी हो गई और फिर महंतों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
पुलिस ने जैसे-तैसे कराया मामला शांत
साधुओं के बीच बढ़ते विवाद को देखकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले को नियंत्रण में लाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने संतों के बीच बचाव कर किसी तरह से माहौल को शांत किया लेकिन इसके बावजूद कार्यालय में तनाव बना रहा। इस पूरे विवाद का मुख्य कारण बैठक में एक पक्ष द्वारा की गई नारेबाजी को बताया जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हुआ है। UP News