कांवड़ खंडित होने पर दिल्ली-अलीगढ़ हाईवे पर हंगामा, लेटकर किया प्रदर्शन
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:49 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:49 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से कांवड़ियों की कांवड़ को खंडित हो जाने का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ दिल्ली हाईवे पर कांवड़ ला रहे कांवड़िए को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। बाइक से टक्कर लगने से कांवड़ नीचे गिर गई और खंडित हो गई। इसके बाद नाराज कांवड़ियों ने अलीगढ़ दिल्ली हाईवे पर लेटकर प्रदर्शन किया और यातयात को जाम कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित थाना गभाना क्षेत्र में जेडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास आज सुबह करीब 10: 30 बजे कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़िए को दिल्ली अलीगढ़ हाईवे पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़ नीचे जा गिर गई और खंडित हो गई। मौके पर काफी सारे कांवड़ियां इकट्ठे हो गए और बाइक सवार द्वारा कांवड़ खंडित कर देने का विरोध करना शुरू कर दिया।
हाईवे किया जाम
देखते ही देखते मौके पर काफी सारे कांवड़िए इकट्ठे हो गए और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने दिल्ली अलीगढ़ हाईवे पर लेटकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हाईवे पर प्रदर्शन करने से यातयात सेवाएं भी रुक गई और यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। मामले की सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराने में जुट गई।
पुलिस का बयान UP News
अलीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुरेना निवासी पंकज शर्मा करीब 10: 30 बजे कांवड़ लेकर आ रहे थे तभी एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी और उसकी कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित हो जाने से काफी सारी संख्या में कांवड़िए मौके पर इकट्ठे हो गये और जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को समझा बुझाकर आगे रवाना कर दिया है और यातयात भी सुचारु रूप से शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।