रामनवमी को लेकर बोले रामगोपाल, कहा- अधूरी प्राण प्रतिष्ठा पर भगवान राम उनको दंड देंगे
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:00 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:00 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के बाद पहली रामनवमी पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का एक बयान चर्चा में आ गया है। सपा नेता रामगोपाल यादव भाजपा पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है। रामनवमी को कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी 'बापौती' नहीं है। सपा सांसद ने आगे कहा कि करोड़ों लोग हजारों वर्षों से रामनवमी मनाते आ रहे हैं और इस देश में सिर्फ एक राम मंदिर नहीं है। उन्होंने (बीजेपी वालों ने) अधूरी 'प्राण प्रतिष्ठा' की है और शंकराचार्य भी इसके खिलाफ थे। उन्होने कहा कि उन्हें (बीजेपी को) सजा देंगे।
UP News
‘रामनवमी किसी की बपौती नहीं है’
बता दें कि रामगोपाल यादव यहीं नहीं रुके। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- "रामनवमी किसी की बपौती नहीं है। देश में एक राम मंदिर नहीं है। हजारों राम मंदिर हैं और इस मंदिर के विरोध में तो शंकराचार्य भी थे। इस मंदिर में अधूरी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सपा नेता ने कहा कि मैंने कभी किसी की पूजा नहीं की। मैं दिखावा नहीं करता हूं। मैं भगवान का नाम लेता हूं लेकिन पाखंडी नहीं हूं। पाखंडी लोग ये सब करते हैं। भगवान राम इन लोगों को दंड देंगे।"
‘80 में 80 सीट जीतेगी सपा’
लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा- "हम कांग्रेस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतेंगे। वे (बीजेपी) हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं और लोगों को भी झूठ बोलना सिखा रहे हैं। राम गोपाल यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव भारी अंतर से जीतेंगी।
केशव प्रसाद पर साधा निशाना
आपको बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर करारा हमला बोला था। मैनपुरी में डिंपल यादव का चुनाव प्रचार करने आए रामगोपाल ने केशव मौर्य के साइकिल पंचर करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आने वाले समय में हम उनको ऐसा कर देंगे कि वह साइिकल में पंचर जोड़ने का काम करेंगे। रामगोपाल ने कहा था कि उनको (केशव मौर्य) कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। सीएम अपने पास उनको बैठने नहीं देते, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।