वाराणसी में शिव भक्ति में रंगे हुए नजर आए राकेश टिकैत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:07 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:07 PM
UP News : भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को अलग ही रूप में नजर आए। वाराणसी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर में मत्था टेकते हुए राकेश टिकैत पूरी तरह भगवान शिव की भक्ति में रंगे हुए दिखाई दिए। इस दौरान राकेश टिकैत ने भगवा रंग की पगड़ी पहन रखी थी। भगवा रंग पर राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी रंग पर किसी एक का हक नहीं होता। सभी प्रकार के रंग हर किसी के लिए हैं।
UP News
काशी में की पूजा-अर्चना
प्रसिद्ध किसान नेता तथा (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को वाराणसी में थे। वाराणसी में राकेश टिकैत ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान राकेश टिकैत पूरी तरह शिव भक्त नजर आ रहे थे। इस दौरान राकेश टिकैत ने भगवा रंग की पगड़ी पहन रखी थी। पत्रकारों ने राकेश टिकैत से पूछा कि भगवा रंग की पगड़ी पहनने का क्या राज है? इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि सभी रंग बराबर होते हैं तथा सबके लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवा रंग तो साधु सन्यासियों का भी रंग है। इस दौरान (BKU) के कुछ नेता भी राकेश टिकैत के साथ थे।
हक दिलवाकर रहूंगा
इस दौरान प्रसिद्ध किसान नेता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से भी वार्ता की। राकेश टिकैत ने जोर देकर कहा कि किसानों को उनका हक दिलवाकर रहूंगा। वर्तमान सरकार इस देश के किसानों को मजदूर बनना चाहती है। बिहार को तो पूरा मजदूरों का राज्य बना दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए या एनडीए गठबंधन में किसके साथ रहेंगे के सवाल पर कहा कि हम किसी के साथ नहीं हैं। जिसको जहां इच्छा है वे उसे अपना वोट दें। हमारे आंदोलन में दोनों लोग रहते हैं। जिसकी भी सरकार किसानों की विरोधी होगी तो किसान विरोध करेंगे। वर्तमान सरकार ने फूट डालो के तहत कुछ किसानों को अलग करके आंदोलन चलाया। सरकार चाहती है कि किसानों का आंदोलन पंजाब में रहे ताकि सिख समुदाय बदनाम हो। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार ने 10 साल के बाद सम्मानित किया। उनके जूनियर को पहले सम्मानित किया गया। राकेश टिकैत ने कहा कि जहां संगठन मजबूत नहीं होगा वहां किसानों की जमीन पर सरकार की निगाहें रहेगी और किसान लूटे जाएंगे।