उत्तर प्रदेश में जान की आफत बनी बारिश, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:47 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:47 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ बारिश के बाद मौसम सुहाना हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ये बारिश जान की आफत बनती जा रही है। दरअसल आपदा राहत विभाग अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में राज्य भर में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
बारिश के कारण कई की मौत UP News
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य आपदा राहत आयुक्त नवीन कुमार इस मामले में कहा है कि, 'हाल की बारिश को ध्यान में रखते हुए, ज्यादा बारिश वाले जिलों में चौबीसों घंटे निगरानी रखने का आदेश दिया गया है। बाढ़ में पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ टीमों को आवश्यकता के मुताबिक तैनात कर दिए गए है। सरकार की सभी इकाइयां तैयार हैं और स्टैंडबाय मोड पर हैं।'
इन जिलो में हुई सबसे ज्यादा बारिश
आपदा-राहत विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के भदोही में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार शाम 6.30 बजे से गुरुवार शाम 6.30 बजे के बीच सोनभद्र, वाराणसी, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़ और रायबरेली जिलों से बारिश से संबंधित घटनाओं में एक-एक व्यक्ति के मरने की खबर मिली है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 110.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। राहत विभाग के मुताबिक, 75 जिलों में से 27 में अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक 33.8 मिमी बारिश चित्रकूट में दर्ज हुई। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।