यूपी के लोग एक महीने में गटक गए इतने करोड़ की शराब, सरकार के राजस्व में भारी उछाल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:49 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:49 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शराब की बिक्री से सरकार की कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे लेकर एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आबकारी विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अगस्त महीने में सबसे ज्यादा कमाई की है।
आपको बता दें कि शराब की बिक्री से सरकार की कमाई लगातार बढ़ रही है। आबकारी विभाग की रिपोर्ट की मानें तो इस साल के अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश के लोग 564 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुके है। विभाग ने पिछले साल अगस्त माह में 2,980 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया था, जबकि इस साल अगस्त में 3,544 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया है।
अगस्त महीने में किया इतना राजस्व एकत्र
इस बारे में जानकारी देते हुए आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान वित्तीय साल में अगस्त महीने तक 19,281 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया गया है, जबकि साल इसी अवधि के दौरान 16,973 करोड़ का राजस्व एकत्र किया था। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में सोनभद्र, खीरी, कौशांबी, मथुरा एवं शाहजहांपुर में सराहनीय कार्य हुआ है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।