रोड पर खड़ी कर दी कार, पीछे वाहनों की लंबी कतार, टोकने पर दिखाई दादागिरी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:04 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:04 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से एक से बढ़कर एक दबंगई के मामले सामने आते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो दिनदहाड़े लोगों को धमका रहे हैं। ऐसे में दबंगों के दबंगई का ताजा मामला कानपुर का है। जहां एक युवक बीच सड़क पर कार रोकरकर फूल खरीदने लगा जिससे लम्बा जाम लग गया। जब कुछ लोगों ने युवक को टोका तो वो जानलेवा हमले पर उतारू हो गया।
बंदूक निकालकर दिखाई दादागिरी
ये पूरा मामला कानपुर के सीसामऊ इलाके का बताया जा रहा है। जहां एक युवक थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर अपनी कार सड़क के बीचों बीच खड़ी कर दी और फूल खरीदने लगा। जब जाम लगने लगा तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद युवक गुस्से से तिलमिला गया और कार से बंदूक निकालकर दादागिरी झाड़ने लगा। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोषशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शख्स ने धमकाते हुए की गाली-गलौज
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने नीली रंग की शर्ट पहन रखी है और भीड़भाड़ वाले रास्ते के बीचोबीच अपनी गाड़ी रोककर बेफिक्री से फूल खरीद रहा है। इस दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कुछ लोग जब हॉर्न बजाने लगे तो एक अन्य युवक गाड़ी से बंदूक लेकर उतरा और गाली-गलौज करने लगा, साथ ही लोगों को धमकाता हुआ नजर आया।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में कानपुर पुलिस ने कहा कि, यह मामला 8 नवंबर की रात का है। स्थानीय पुलिस ने जब जांच की तो प्रथम दृष्टया लोगों द्वारा बताया गया कि गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। UP News