Flipkart से मंगाया लाखों का फोन, कर डाली डिलीवरी बॉय की हत्या
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक डिलीवरी बॉय को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तहक़ीकात शुरु कर दी है। वहीं इस घटना ने लोगों के दिल में दहशत पैदा कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया ताकि उसे 1.5 लाख रुपये COD (कैश ऑन डिलीवरी) के रूप में ना चुकाना पड़े। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद डिलीवरी बॉय का शव इंदिरा नहर में फेंक दिया गया था जिसके चलते उसे खोजने के लिए एसडीआरएफ की एक टीम को बुलाया गया।
दोस्तों के संग मिलकर की हत्या
बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को निशातगंज के निवासी डिलीवरी बॉय भरत साहू फ़ोन की डिलीवरी करने आरोपी गजानन के घर गया था, जहां गजानन और उसके साथियों ने मौके पर उसकी हत्या कर दी। साहू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उन्होंने शव को बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। साहू जब दो दिन तक घर नहीं लौटा तो उसके घरवालों ने चिनहट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सबूत के तौर पर साहू की कॉल डिटेल्स खंगाली और उसकी लोकेशन का पता लगाया। जिसके दौरान पुलिस को गजानन का नंबर मिला और उन्होने उसके दोस्त आकाश को दबोच लिया।
लाश का अभी तक कुछ पता नहीं
आकाश को गिरफ़्त में लेने के बाद पूछताछ के दौरान डीसीपी अधिकारी ने बताया कि आकाश ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आकाश मुंबई भाग गया था। हालांकि, पुलिस को अभी तक भरत साहू का शव नहीं मिला है। डीसीपी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने नहर में शव को खोजने की कोशिश जारी रखी है और जल्द ही शव को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तालाश जारी है। UP News