एकतरफा प्यार में वहशी बन बैठा सिरफिरा, युवती पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:10 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:10 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के इटावा से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जहां एक सिरफिरे ने एक युवती पर ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिया जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल हुई युवती को स्थानीय लोग आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक ये मामला इटावा के थान कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बाजार के बीचो-बीच एक सनकी युवक ने 18 वर्षीय युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती की शादी की खबर से खफा था। ऐसे में जब युवती किसी काम से बाजार गई थी तो उसने युवती पर हमला बोल दिया। युवक का सनकीपन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब काफी वायरल भी हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने हमलावर को घेरा
बताया जा रहा है कि युवक का खौफनाक रूप देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके अलावा लोगों ने इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि, इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
मामले में की जा रही आगे की कार्रवाई
इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, ये पूरी घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई लगती है। पुलिस के मुताबिक, युवती पर हमला करने वाले युवक की पहचान अरमान के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं घायल युवती की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। UP News