एक तरफ भेड़िया दूसरी तरफ बाघ, उत्तर प्रदेश में पैदा हुआ खौफ का माहौल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:56 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:56 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के जिलों में इन दिनों खौफ का माहौल बना हुआ है। जहां पिछले कुछ दिनों से बहराइच जिले के लोग खूंखार भेड़ियों के अटैक से परेशान हैं वहीं अब लखीमपुर खीरी में आदमखोर बाघ ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में आदमखोर बाघ नजर आया है।
खबरों की मानें तो बहराइच से सटे जिला लखीमपुर खीरी में आए दिन बाघ किसानों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतरता हुआ नजर आ रहा है। आदमखोर हो चुके बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम द्वारा दो ड्रोन लगाए गए हैं। इसके साथ ही कई कैमरे से बाघ की लोकेशन पर निगरानी की जा रही है। इसके अलावा वन विभाग की तरफ से बाघ को पकड़ने के लिए 4 पिंजरे भी लगा दिए गए हैं।
किसान पर बाघ का हमला
जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त को जिले के इमलिया गांव के रहने वाले किसान पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। किसान की मौत के बाद पूरे इलाके में लोगों में दहशत फैली हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग टीम एक्टिव हो गई और उसे पकड़ने के कई तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं।
जगह-जगह पंजों के निशान छोड़ रहा बाघ
वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बीते दिन बंजरिया गांव के आसपास के खेतों में बाघ के पंजों के निशान देखे थे। जिसके चलते अंदाजा लगाया गया कि बाघ अब इसी इलाके में पहुंच चुका है। इनके अलावा बिजनौर जिले में भी आदमखोर गुलदार का आंतक छाया हुआ था। जिसे काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।