बीजेपी प्रत्याशी का विदेशी महिला संग अश्लील वीडियो वायरल, सांसद ने दी ये सफाई
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 01:54 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 01:54 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बारांबकी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और नवघोषित प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत का एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। बाराबंकी से भाजपा घोषित प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत ने कथित वायरल अश्लील वीडियो को गलत बताया है। हालांकि उनका दावा है कि यह फेक वीडियो है और इसके पीछे विपक्ष की साजिश है। साथ ही इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है कि यह एडिट वीडियो है और इससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।
UP News
भाजपा द्वारा बारांबकी सीट से अपने सांसद उपेन्द्र सिंह रावत को मैदान में उतारने के एक दिन बाद रविवार को उनका एक “जाली” अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सांसद ने वीडियों को बताया फेक
आपको बता दें कि बाराबंकी सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से उपेंद्र सिंह रावत भाजपा से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए एक बार फिर पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में उनका नाम आया तो उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह आ गया। लेकिन यह उत्साह रविवार को उस वक्त ठंडा हो गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत से जुड़ा यह अश्लील वीडियो बताया जा रहा है। इसकी खबर फैलते ही सांसद उपेंद्र रावत के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने तत्काल नगर कोतवाली में एक तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या बोले सांसद
इस मामले को लेकर भाजपा सांसद और प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ये मेरा वीडियो नहीं है। यह फेक वीडियो है। जो AI पद्धति पर बनाया गया है। इस वीडियो में मेरा चेहरा लगा दिया गया है। ये 2022 और 2023 के सारे वीडियो है। मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। इससे मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। मैंने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।